इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा: एक बार सरकार बनने के बाद यह वेस्ट बैंक पर कब्जा करेंगे
Read more
Report By: Abu Talha बाराबंकी। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी का गुरुवार की सुबह अयोध्या जाते समय रामसनेहीघाट क्षेत्र में भिटरिया बाईपास पर स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार में शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की चर्चा की। प्रेरणा एप के जरिए शैक्षिक गुणवत्ता संवर्द्धन को […]
Report By: Abu Talha
बाराबंकी। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी का गुरुवार की सुबह अयोध्या जाते समय रामसनेहीघाट क्षेत्र में भिटरिया बाईपास पर स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार में शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की चर्चा की। प्रेरणा एप के जरिए शैक्षिक गुणवत्ता संवर्द्धन को एक अच्छी पहल बताया। उन्होंने कहा कि इसके जरिए अध्यापकों की कर्तव्यनिष्ठा भी प्रमाणित होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि सेल्फी से उपस्थिति की व्यवस्था केवल शिक्षकों के लिए नहीं है। अन्य विभागों में भी इसे लागू किया जा रहा है। शिक्षकों के पुरस्कारों की संख्या बढ़ाकर 17 से 75 और पुरस्कार राशि 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार की गई है। स्वागत करने वालों में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र प्रकाश, महामंत्री संतोष वर्मा, बीएसए वीपी सिंह, बीईओ अजीत सिंह, हरिशंकर वर्मा, रवींद्र शुक्ला, भाजपा नेता इंद्रप्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी, नवीन शुक्ल, सुरेंद्र मिश्र, आदि शामिल रहे। मंत्री को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भी प्रदान किया गया। अहमदपुर टोल प्लाजा के वरिष्ठ प्रबंधक अमरेंद्र सिंह ने भी माला पहनाकर मंत्री का स्वागत किया।