लंदन में पाकिस्तान रेल मंत्री शेख रशीद की हो गई पिटाई, चले घूंसे और अंडे
Read more
Report By : Abu Talha बाराबंकी | भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) ने बड़ी संख्या में किसानों के साथ शहर के मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शन में किसानों ने सड़क पर बैठकर जहां जाम लगा दिया। जिसके बाद सभी जिलाधिकारी को मौके पर आकर ज्ञापन लेने की बात पर अड़ गए। इस दौरान […]
Report By : Abu Talha
बाराबंकी | भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) ने बड़ी संख्या में किसानों के साथ शहर के मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शन में किसानों ने सड़क पर बैठकर जहां जाम लगा दिया। जिसके बाद सभी जिलाधिकारी को मौके पर आकर ज्ञापन लेने की बात पर अड़ गए। इस दौरान किसानों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए।
किसान नेता आशू चौधरी ने कहा कि हम लोगों ने एक साल पहले पहाड़ापुर में पुल की मांग की थी। उस समय एडीएम संदीप कुमार गुप्ता ने ने पीपा पुल 15 दिनों में बनवाने की कही थी बात। लेकिन वहां अभी तक कुछ नहीं हुआ। जिससे 50 गांव प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि बाराबंकी को ओडीएफ जिला घोषित किया जा चुका है, लेकिन कई गांव ऐसे हैं जहां शौचालय नहीं बने हैं। पर्यावरण दिवस पर जिले में 45 लाख पेड़ लगाने का दावा किया गया, जबकि कोई पेड़ नहीं लगा। हर महीने एक पेड़ के रखरखाव के लिये 5 रुपए मिलते हैं। वह कहां जाता है।
वहीं इस प्रदर्शन पर सदर एसडीएम अभय कुमार पांडेय ने कहा कि किसानों की सारी मांगे सुनी जा रही हैं। जो भी इनके आरोप हैं उसकी जांच कराई जाएगी।