झूठे आतंकिस्तान ने अबतक 2050 बार किया है सीजफायर का उल्लंघन
Read more
संवाददाता: अंकित कुशवाहा शुक्लागंज, उन्नाव। रविवार रात गंगा नगर मोहल्ले में एक जन्मदिन पार्टी चल रही थी। तभी डीजे में डांस करने को लेकर दो पक्षांे में गाली गलौज शुरू हो गई। कुछ ही देर में युवकों ने एक युवक की लाठी डंडांे से पिटाई कर उसका सिर फोड़ दिया। शोर मचाने पर आस पास […]
संवाददाता: अंकित कुशवाहा
शुक्लागंज, उन्नाव। रविवार रात गंगा नगर मोहल्ले में एक जन्मदिन पार्टी चल रही थी। तभी डीजे में डांस करने को लेकर दो पक्षांे में गाली गलौज शुरू हो गई। कुछ ही देर में युवकों ने एक युवक की लाठी डंडांे से पिटाई कर उसका सिर फोड़ दिया। शोर मचाने पर आस पास के लोग दौड़े। जिस पर आरोप है कि दबंगों ने दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना पर क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
गंगा नगर निवासी राहुल का रविवार को जन्मदिन था। जहां लोग पार्टी का आनंद ले रहे थे। इस दौरान उसके दोस्त डीजे पर डांस कर रहे थे। तभी डांस को लेकर दो पक्षों में विवाद होने लगा। दोनों पक्षांे मंे गाली गलौज शुरू हो गई। इस बीच जय जायसवाल को राहुल, सौरभ, शनि ने लाठी डंडों से पिटाई कर दी। जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शोर मचाने पर आस पास के लोग दौड़े और बीच बचाव करने लगे। इस दौरान शनि ने दो राउंड हवाई फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकला। फायरिंग की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। फायरिंग की घटना होने से कार्यक्रम में शामिल लोग घर में दुबक गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घायल को मेडिलक के लिए भेजा। वहीं पुलिस ने बताया कि दो पक्षों में डांस को लेकर विवाद हुआ है। फायरिंग की घटना नहीं हुई। वहीं पुलिस ने मामूली धाराआंे में आरोपियांे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।