भू़टान के युवा वैज्ञानिकों को भारत में स्वागत है- पीएम मोदी
Read more
जैदपुर बाराबंकी। बृहस्पतिवार को भारी बारिश के चलते थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर के परसोला में एक मकान की अचानक छत गिर गई। छत गिरने से एक 55 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई है। सूचना पर प्रशासन सहित तहसील अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है। जैदपुर थाना के अहमदपुर गाँव के मोहल्ला […]
जैदपुर बाराबंकी। बृहस्पतिवार को भारी बारिश के चलते थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर के परसोला में एक मकान की अचानक छत गिर गई। छत गिरने से एक 55 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई है। सूचना पर प्रशासन सहित तहसील अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है।
जैदपुर थाना के अहमदपुर गाँव के मोहल्ला परसोला में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते घर की पक्की छत गिर गई। छत के गिरने से परसोला निवासी सुरेश की 55 वर्षीय पत्नी बृजरानी की उसके नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। अचानक छत के गिरने से परिवार सहित आस पास के लोगों में कोहराम मच गया। इस दर्दनाक हादसे से परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन सहित तहसील अधिकारियों की टीम मौके पर पहुँच गयी। अधिकारियों ने घटना स्थल का मोआयना कर परिवार को सरकारी सहायता दिये जाने का आश्वासन दिया है
Report By: Abu Talha