धार्मिक स्वतंत्रता के लिए मोदी मजबूती से काम कर रहे हैं- ट्रंप
Read more
ललितपुर। भाजपा की प्रचंड जीत से अति उत्साहित ललितपुर के भाजपा विधायक राम रतन कुशवाहा एक कार्यक्रम में बोली सभी मर्यादाएं लांघ गए। कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह के दौरान उन्होंने कह दिया कि अगर सरकारी कर्मचारी हमारे कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करते हैं, तो अपने जूते उतारें और उन्हें मारें, क्योंकि धैर्य की एक सीमा होती है कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह के […]
ललितपुर। भाजपा की प्रचंड जीत से अति उत्साहित ललितपुर के भाजपा विधायक राम रतन कुशवाहा एक कार्यक्रम में बोली सभी मर्यादाएं लांघ गए। कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह के दौरान उन्होंने कह दिया कि अगर सरकारी कर्मचारी हमारे कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करते हैं, तो अपने जूते उतारें और उन्हें मारें, क्योंकि धैर्य की एक सीमा होती है
कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह के दौरान भाजपा विधायक राम रतन कुशवाहा ने कहा कि अभी तक जो प्रदेश सरकार के कर्मचारी हैं वे महीने-दो महीने में ठीक नहीं होते हैं और हमारे कार्यकर्ता का सम्मान नहीं करते हैं तो मै आपसे कहता हूं कि अपना जूता उतारिये और मारिये। क्योंकि एक सीमा होती है बर्दाश्त करने की।
उन्होंने आगे कहा कि ये सपा-बसपा मानसिकता के कर्मचारी जिन्होंने बद्तमीजी करने का काम अभी चुनव में किया, हमारे कार्यकर्ता को हड़काया। ये कर्मचारी अभी भी सतर्क हो जाएं। मैं जो कहता हूं उसे करता हूं, ये बात ध्यान रखियेगा।