व्हाइट हाइस के बाहर तड़तड़ाई गोलियां, कई लोगों को लगी गोलियां
Read more
नई दिल्ली. चार राज्यों में 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। 23 सितंबर को उत्तर प्रदेश (हमीरपुर), छत्तीसगढ़ (दंतेवाड़ा), केरल (पाला) और त्रिपुरा (बाधरघाट) सीट पर उपचुनाव हुआ था। हमीरपुर सीट से फिलहाल भाजपा युवराज सिंह और दंतेवाड़ा से कांग्रेस की देवती कर्मा आगे चल रही हैं। हमीरपुर: हमीरपुर सीट पर भाजपा के […]
नई दिल्ली. चार राज्यों में 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। 23 सितंबर को उत्तर प्रदेश (हमीरपुर), छत्तीसगढ़ (दंतेवाड़ा), केरल (पाला) और त्रिपुरा (बाधरघाट) सीट पर उपचुनाव हुआ था। हमीरपुर सीट से फिलहाल भाजपा युवराज सिंह और दंतेवाड़ा से कांग्रेस की देवती कर्मा आगे चल रही हैं।
हमीरपुर: हमीरपुर सीट पर भाजपा के युवराज सिंह और सपा के मनोज प्रजापति के बीच मुकाबला है। कांग्रेस ने यहां से दीपक निषाद और बसपा ने नौशाद अली को मैदान में उतारा है। हमीरपुर सीट भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह चंदेल को हत्या के एक मामले में अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद यह सीट खाली हुई है।
दंतेवाड़ा: 23 सितंबर को उपचुनाव के लिए हुए मतदान में यहां 60.21% मतदाताओं ने वोट डाले थे। उपचुनाव में कुल नौ प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन सीधा मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी और कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा के बीच है।
पाला: केरल की पाला विधानसभा सीट पर 71.48% मतदान हुआ था। पूर्व वित्त मंत्री और केरल कांग्रेस (एम) के नेता के एम मणि के निधन के कारण यहां उपचुनाव कराया गया।
बाधरघाट: त्रिपुरा की बाधरघाट सीट भाजपा के विधायक रहे दिलीप सरकार के निधन होने के चलते खाली हो गई थी। इस सीट पर कुल 79 फीसी वोट लोगों ने वोट डाला था।