The Republic India: आगरा के सदर बाजार थानाक्षेत्र के नगला बिहारी चंद गांव के मौजा नैनाना जाट में लगी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा चोरी कर ली गई। चोर प्रतिमा को उखाड़कर ले गए। नेहरू पार्क में यह प्रतिमा 50 वर्ष पूर्व स्थापित की गई थी।
मंगलवार सुबह जब लोग मौजा नैनाना जाट पहुंचे तो वहां पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा न देख हैरान हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। लोग अचंभित थे कि इतनी बड़ी प्रतिमा को कोई कैसे चोरी कर सकता है।इसके साथ ही लोगों का गुस्सा पुलिस पर भी था क्योंकि मानना है कि रात में पुलिस गश्त नहीं थी।
सभी जगह तलाश की पर प्रतिमा कहीं नहीं मिली
लोगों ने आस पास की सभी जगह तलाश की पर प्रतिमा कहीं नहीं मिली।यह बात तो साफ है कि इतनी बड़ी प्रतिमा को चोरी करना किसी अकेले का काम नहीं हो सकता है।आशंका जाहिर की गई कि चोरी में कई लोगों ने मिलकर एक साजिश के तहत की है।पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।जल्द ही चोरों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।