
शुक्लागंज, उन्नाव। गुरूवार रात कंचन नगर निवासी एक मजदूर मजदूरी करके घर वापस जा रहा था। तभी ओपीजेडी स्कूल के पास दो लुटेरों ने उसे रोक लिया और उससे मारपीट करके उसके रूपए छीन लिए। पीड़ित ने कोतवाली में लूट की जानकारी दी है।
कंचन नगर निवासी श्याम लाल गुरूवार रात करीब नौ बजे घर जा रहा था। ओपीजेडी स्कूल के निकट दो लुटेरांे ने उसे रोक लिया और उससे रूपए छीनने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। उसकी जेब में पड़े दो हजार रूपए छीन कर फरार हो गए। उसने शोर मचाया। आस पास के लोग दौड़े लेकिन तब तक दोनों लुटेरे भाग निकले। पीड़ित ने गंगाघाट कोतवाली में घटना की जानकारी दी है।
272 Post Views