नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के सदस्यों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के अनुसार भाजपा के सदस्यों की करीब 18 करोड़ हो गई है।
जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा, “भाजपा अपने आप में एकमेव ऐसी पार्टी है, जो अपने ही बनाये हुए कीर्तिमान को अपने तप और कार्यकर्ताओं की ताकत से स्वयं ही तोड़ती हैं। पिछली बार सदस्यता अभियान में हमारी सदस्य संख्या 11 करोड़ पहुंची थी, इस बार 54 दिन चले सदस्यता अभियान में हमारी सदस्य संख्या करीब 18 करोड़ हो गई है।”
पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने लिखा, “मोदी जी ने 100 दिनों के इस नए कार्यकाल में जो कार्य करके दिखाया है, वो कांग्रेस पार्टी 70 साल में भी नहीं कर पाई। 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 एवं 35(A) के समाप्त होने से हम गर्व से कह सकते हैं कि भारत में ‘एक निशान, एक विधान, एक संविधान, एक प्रधान’ का सपना साकार हो गया।”
आज कानपुर उत्तर प्रदेश में नए क्षेत्रीय कार्यालयों के शिलान्यास के अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित किया।
संगठन को चलाने के लिए 5 ‘क’ की आवश्यकता होती है –
कार्यकर्ता
कार्यकारिणी
कार्यक्रम
कोष
और कार्यालय pic.twitter.com/L7Gdn8ERRD— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) September 12, 2019