सिरौलीगौसपुर बाराबंकी | तराई के गांव में घाघरा नदी का प्रकोप, चारों तरफ पानी ही पानी, प्रशासन अलर्ट, घरों में घुसा पानी ग्रामीणों का बांध पर पलायन!! ज्ञात हो कि पिछले दिनों से लगातार घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ते बढ़ते विकराल बाढ़ का रूप धारण कर लिया दर्जनों गांव और घरों में बाढ़ का पानी घुस जाने के कारण ग्राम वासियों के घर की गृहस्ती अनाज जानवरों का चारा घुसा बर्बाद हो गया लोग जान बचाकर बांध पर बसने को मजबूर हुए, हालात पर काबू रखने के लिए उप जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार तहसीलदार श्री अखिलेश सिंह सिरौलीगौसपुर बाढ़ पीड़ितों से मिलकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और राजस्व निरीक्षक लक्ष्मीनारायण त्रिवेदी राजस्व लेखपाल अजय रावत विकास मिश्रा अवधेश शुक्ला अश्वनी कुमार को बाढ़ पीड़ितों की मदद, बढ़ते जलस्तर पर नजर रखने के लिए निर्देश दिया
Report : Abu talha