_उम्मीद अभी बाकी है मेरे दोस्त मिशन चंद्रयान
Read more
Report By : Ankit Kushwaha शुक्लागंज, उन्नाव। पल्स पोलियो अभियान के 11,124 बच्चों ने दो बूंद पोलियो की खुराक ली। सर्वप्रथम प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अशुतोष वष्र्णेय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के बाहर लगे बूथ पर बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर शुभारम्भ किया। इसके बाद नगर के 69 बूथों पर अपनी टीम के साथ जायजा लिया। […]
Report By : Ankit Kushwaha
शुक्लागंज, उन्नाव। पल्स पोलियो अभियान के 11,124 बच्चों ने दो बूंद पोलियो की खुराक ली। सर्वप्रथम प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अशुतोष वष्र्णेय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के बाहर लगे बूथ पर बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर शुभारम्भ किया। इसके बाद नगर के 69 बूथों पर अपनी टीम के साथ जायजा लिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ0 आशुतोष वाष्र्णेय़ ने वैक्सीनेटरों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें निर्देश दिया कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाये।
अभियान में 69 बूथ लगाये गये। इसके लिए 207 वैक्सीनेटर लगाये गये थे। इन वैक्सीनेटरों पर 18 सुपरवाइजर नजर रखे हुए थे। अभियान में 4 सेक्टर प्रभारी कार्य कर रहे थे। जिसके बाद शाम को समीक्षा की गई। जो बूथों और वैक्सीनेटरों को घूम-घूम कर जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को हर हाल में खुराक देने के निर्देश दे रहे थे। वहीं पोलिया अभियान के बाद शाम चार बजे एसीएमओ डाॅ0 तन्मय कक्कड़, डिप्टी सीएमओ डाॅ0 अर्जुन सारंग ने पल्स पोलियो की समीक्षा की। उन्होंने मातहतों को बताया कि गर्मी के कारण सुबह आठ बजे से अभियान अगले दिन घर घर जाकर शुरू किया जायेगा। दोपहर दो बजे से चार बजे तक अभियान रोका जायेगा।