शुक्लागंज, उन्नाव। बुधवार को पं. दीनदयान उपध्याय की जयंती नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर मनाई गई। शाम के समय पालिकाध्यक्ष कैंप कार्यालय में पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।
बुधवार को राजधानी मार्ग स्थित पालिकाध्यक्ष रंजना गुप्ता के कैंप कार्यालय में पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। जहां कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके दिखाए गए रास्तों पर चलने की प्रण लिया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता के डी त्रिवेदी ने कहा कि दीन दयाल जी की सोच थी कि समाज के अंतिम व्यक्ति को प्रमुखता दी जाए।
इस मौके पर राजेश गुप्ता गोल्डी, मोहित शुक्ला, धर्मेन्द्र चैहान, विजय पासी, दुर्गेश श्रीवास्तव, दुर्गा तिवारी, छोटू यादव, अशोक पांडे, भोले तिवारी, अभय सिंह, संदीप, जैकी, अनिल, मिन्टू, चंदन आदि लोग मौजूद रहे।
Report By: Ankit Kushwaha