शुक्लागंज, उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर मोहल्ले में बुधवार रात एक परिवार घर में सो रहा था। इस दौरान चोर मकान की दीवार फांद कर घर में घुस गए और कमरों में रखी आलमारी और बक्सों का ताला तोड़ कर लगभग चार लाख रूपए के जेवर और नकदी पार कर दी। सुबह घर के सदस्यांे की नींद खुली कमरों का बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने चोरी की जानकारी गंगाघाट पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
आदर्श नगर निवासी संतोष कश्यप की घर के बाहर इलेक्ट्रानिक की दुकान है। बुधवार देर रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार अपने अपने कमरे में सोने चला गया। दीवार फांद कर चोर घर में घुस गए आलमारी और बक्से का ताला तोड़ कर लगभग चार लाख रूपए के जेवर और नकदी पार कर दी। संतोष ने बताया कि संजय की पत्नी बसंती, बहन माया देवी का सारा जेवर चोर बटोर ले गए। सुबह आंखे खुलने पर घटना की जानकारी हुई। सामान बिखरा देख परिवार के होश उड़ गए। डाॅयल 100 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ गंगाघाट कोतवाली में तहरीर दी है
Report By: Ankit Kushwaha