व्हाइट हाइस के बाहर तड़तड़ाई गोलियां, कई लोगों को लगी गोलियां
Read more
शुक्लागंज, उन्नाव। शुक्रवार रात कंचन नगर बी मोहल्ले में एक वृद्ध रोज की तरह खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घर के लोगों ने आवाज दी। जिस पर कमरा नहीं खुला, किसी तरह दरवाजा खोला गया। जहां वृद्ध का शव छत के कुंडे के […]
शुक्लागंज, उन्नाव। शुक्रवार रात कंचन नगर बी मोहल्ले में एक वृद्ध रोज की तरह खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घर के लोगों ने आवाज दी। जिस पर कमरा नहीं खुला, किसी तरह दरवाजा खोला गया। जहां वृद्ध का शव छत के कुंडे के सहारे झूल रहा था। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।
कंचन नगर बी निवासी शंकर दयाल उर्फ पुत्तन मिश्रा (60) प्राइवेट फर्मों में मुनीम का काम करते थे। शुक्रवार रात करीब दस बजे खाना खाने के बाद नीचे कमरे में सोने चले गए। सुबह उनकी पत्नी कमला उन्हें आवाज दी। कोई आहट न मिलने पर दरवाजा खोला गया जहां छत के कुंडे से फांसी पर शव झूलता देखा। शव देख वह दहाड़े मार कर रोने लगी। इस बीच उनके बेटे संतोष, राजेश, रज्जन पहुंच गए। पिता की मौत की सूचना पाकर ससुराल से पहुंची बेटी रानी और रजनी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। शोर सुनकर आस पास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की जानकारी गंगाघाट पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और जांच पड़ताल कर शव पीएम के लिए भेजा है। वहीं आत्महत्या का कारण नहीं पता चल सका है।
Report : Upendra Tripathi