दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश के नोट पर विराजमान हैं गणपति जी…
Read more
हसनगंज उन्नाव। तहसील चौराहा के निकट अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यालय का प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन।हसनगंज के मेंहदी खेड़ा तहसील चौराहे के पास छत्रिय महासभा के कार्यालय का उद्घाटन से पूर्व हवन पूजन किया गया उसके बाद अखिल भारतीय छत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन […]
हसनगंज उन्नाव। तहसील चौराहा के निकट अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यालय का प्रदेश अध्यक्ष ने किया उद्घाटन।हसनगंज के मेंहदी खेड़ा तहसील चौराहे के पास छत्रिय महासभा के कार्यालय का उद्घाटन से पूर्व हवन पूजन किया गया उसके बाद अखिल भारतीय छत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का सामूहिक रूप से माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
अपने संबोधन में बोलते हुए अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि इस कार्यालय के खुलने से यहां के क्षत्रियों की समस्याओं को सुना जाएगा और उनकी हर संभव मदद की जाएगी उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सच्चा क्षत्रिय वह होता है जो भगवान राम और पृथ्वीराज चौहान के आदर्शों को अपनाये।
कार्यक्रम के अन्त में कुछ नये पदों का चयन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष महिला शक्ति अंजली सिंह, जिला अध्यक्ष युवा अशोक कुमार सिंह गुड्डू, ब्लॉक अध्यक्ष औरास अजीत सिंह, ब्लाक अध्यक्ष युवा ज्ञानेंद्र सिंह, तहसील उपाध्यक्ष मोहित सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी पुनः लाल सिंह को नियुक्त पत्र देकर प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मानित किया।
मंच का संचालन आसीस सिंह ने किया।
इस मौके पर सरक्षक एवं मार्गदर्शन राकेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह,राकेश सिंह सहित दो दर्जन छत्रिय ग्राम प्रधान व सैकड़ों छेत्र के क्षत्रिय उपस्थित रहे।
Report By : Raghvendra Singh & Upendra Tripathi