दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश के नोट पर विराजमान हैं गणपति जी…
Read more
Report By: Abu Talha बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता का पखवारा शुरू किया गया | इसकी शुरुआत करने के लिए प्रदेश सरकार के मन्त्री उपेन्द्र तिवारी बाराबंकी पहुंचे | इस कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेश सरकार के मन्त्री ने सफाई की सांकेतिक शुरुआत की | इस अवसर पर जिले के अधिकारी सहित […]
बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता का पखवारा शुरू किया गया | इसकी शुरुआत करने के लिए प्रदेश सरकार के मन्त्री उपेन्द्र तिवारी बाराबंकी पहुंचे | इस कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेश सरकार के मन्त्री ने सफाई की सांकेतिक शुरुआत की | इस अवसर पर जिले के अधिकारी सहित भाजपा नेता विधायक भी मौजूद रहे |
बाराबंकी के मुख्यालय स्थित के डी सिंह बाबू स्टेडियम में आज प्रदेश सरकार के खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी पहुँचे | इस दौरान खेल मन्त्री ने स्टेडियम के अधिकारियों , कर्मचारियों और खिलाडियों से मुलाकात की | इसके बाद खेल मन्त्री ने सांकेतिक रूप से झाड़ू लगाकर यह सन्देश दिया कि सफाई जीवन में कितनी आवश्यक है | यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सफाई पखवारा का शुभारम्भ था |
इस अवसर पर मण्डलीय क्रीड़ा अधिकारी आर.पी.सिंह ने बताया कि सफाई का अभियान पूरे पखवारे चलेगा | इसी कार्यक्रम की शुरुवात करने खेल मन्त्री आये थे और यहाँ के लोगों के साथ मिलकर सफाई अभियान की औपचारिक शुरुवात की |