तालिबान के सामने क्यों घुटने टेकने को मजबूर अमेरिका
Read more
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट की बैठक चंदौली में हो सकती है। यदि ऐसा हुआ तो प्रयागराज के बाद राजधानी के बाहर कैबिनेट की यह दूसरी बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को चंदौली के पड़ाव में जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 63 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा […]
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट की बैठक चंदौली में हो सकती है। यदि ऐसा हुआ तो प्रयागराज के बाद राजधानी के बाहर कैबिनेट की यह दूसरी बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को चंदौली के पड़ाव में जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 63 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण व स्मृति स्थल का लोकार्पण किया था।सूत्रों ने बताया कि भाजपा कोर ग्रुप की पिछली मीटिंग में कैबिनेट की एक बैठक दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिस्थल पड़ाव में करने की बात तय हुई थी। इसकी तिथि तय करने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री पर छोड़ दी गई थी। कैबिनेट की नियमित बैठक मंगलवार को होती है। लिहाजा, अगली कैबिनेट बैठक लखनऊ में होगी या चंदौली में, इसको लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं।
हालांकि अभी तक कैबिनेट की नियमित बैठक का एजेंडा फाइनल नहीं हुआ है और न ही मंत्रियों को बैठक की जानकारी दी गई है।
मुख्यमंत्री योगी राजधानी से बाहर हैं। कैबिनेट से जुड़े अधिकतर मंत्री भी अपने क्षेत्रों में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कैबिनेट की अगली बैठक या तो लखनऊ में हो सकती है या चंदौली में कराने के लिए उसे आगे बढ़ाया जा सकता है। सोमवार को इस बारे में फाइनल जानकारी आने की संभावना है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यदि लखनऊ के बाहर कैबिनेट की बैठक होनी है तो इसकी तैयारी के लिए कम से कम तीन दिन चाहिए। अभी तक इस संबंध में कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।